फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 

-पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का किया आह्वान

फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 

-रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में उमडा जन सैलाब
-समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मातृशक्ति की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण 

फिरोजाबाद। हिंदू सम्मेलनों में उमड़ता जन समूह, हिंदुओं की यह हुंकार स्पष्ट कह रही है कि अब हिन्दू जाग गया है। वह किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से निबटने के लिए तैयार है। यह उद्गार वीर हनुमान हिंदू सम्मेलन माधव नगर समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर योगी नवलगिरि महाराज ने व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी अपनी सामर्थ्य भूल गए, तब जाममंत ने जगाया और आज संत सभी हिंदुओं को जगाने का कार्य कर रहे हैं। लव जिहाद धर्म तमाम प्रकार के षडयंत्र हिंदुओं को कमजोर करने के लिए जा रहे हैं, परंतु हिंदुओं की एकजुटता उन्हें सफल नहीं होने देगी। आज की पीढ़ी बहुत गौरवशाली है, उसने राम मंदिर बनते देखा है। आज संत अपने मठों से निकल गया है। भारत में उभरती पाश्चात्य संस्कृति की एक बेटी अथवा बेटा शराब पीकर सड़क पर हंगामा करता है। माता-पिता को वृद्धाश्रम भेज दिया जाता है आदि पर पीढ़ा व्यक्त की। पहले हम बच्चों को हनुमान चालीसा पढ़ाते थे और माता पिता के साथ अवश्य बैठते थे।

फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 
फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 

उन्होंने मंच से सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया। कवि सुदीप भोला ने एक नगर में तीन बेटियों द्वारा कोरियन बताकर की गई आत्महत्या पर व्यंग किया। उन्होंने कहा कि कुछ अभागे राम मंदिर में न्योता में पहुंच ही नहीं पाए और जो मांगते थे परिमाण जो, उन्हें परिणाम मिल गए। हमे विश्वास है हमे श्रीराम मिल गए। उन्होंने कहा कि रील बनाने की वृत्ति ने हमारी पारिवारिक और संस्कृतिक वातावरण की गंदा किया है। कथा वाचिका हेमलता शास्त्री ने कहा कि हमारे यहां नारी दर्श का विषय है न कि प्रदर्शन का। इसलिए कहा गया है या देवी सर्वभूतेषु। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी भाव एवं सामाजिक समरसता को मातृ शक्ति द्वारा अपने-अपने घरों में प्रभावी बनाने का आव्हान किया।

फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र जी ने कहा कि आज हिंदुत्व समूचा समाज में उभरता हुआ नजर आ रहा है। इसका बीज 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ डॉ हेडगेवार ने रखा था, जो कि आज हम सभी के बीच विशाल वट वृक्ष की भांति है। संघ ने 100 वर्ष की यात्रा की है जो कि सरल नहीं है। आज संघ रूपी गंगा विविध मार्गों से निकल रही है, आने वाले समय में समाज में विलय होना है। शाखा प्रत्येक घर का घटक बनना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि विष्णु उपाध्याय, प्रवीण अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, मुख्य अतिथि कथावाचिका देवी हेमलता शास्त्री, विशिष्ट अतिथि विश्व विख्यात कवि सुदीप भोला, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर योगी नवलगिरि महाराज, समिति के अध्यक्ष शंकर गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत लवानिया मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद: समाज में उभरता नजर आ रहा है हिंदुत्व-धर्मेंद्र जी 
-भव्य कलश यात्रा रही आकर्षण का केंद्र 
विराट हिंदू सम्मेलन के लिए लगभग 5 हजार की संख्या में मातृ शक्ति ने दो स्थानों से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। पहली कलश यात्रा नगर के गोपालाश्रम से प्रारंभ होकर, कोटला चुंगी होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वहीं दूसरी कलश यात्रा नगर के राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गंज मोहल्ला, बड़ा डाकखान चौराहा, मटका बाली बिल्डिंग होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

इस कलश यात्रा में विविध संगठनों जैसे राष्ट्र सेविका समिति, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय स्त्री शक्ति, दृष्टि, क्रीडा भारती, वीरांगना वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, व्यापार मंडल, सेवा भारती, माथुर वैश्य महिला मंडल, ब्राह्मण महिला महासभा आदि संगठनों सहित सकल हिन्दू समाज से हजारों की संख्या में मातृ शक्ति ने बढ़कर हिस्सा लिया।