फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आएं फरियादियों की डीएम-एसएसपी ने समस्याऐं सुनकर उनका पारदर्शिता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 35 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील सिरसागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता होनी चाहिए। राजस्व एवं पुलिस विभाग के आधिकारी दोनो पक्षों के लोगों को साथ बैठाकर समस्या का निस्तारण कराएं।
शेष शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सिरसागंज, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

