फिरोजाबाद: सावित्रीबाई फुले के परनिर्वाण दिवस पर मातृ शक्ति हुई सम्मानित

फिरोजाबाद: सावित्रीबाई फुले के परनिर्वाण दिवस पर मातृ शक्ति हुई सम्मानित

फिरोजाबाद। कुशवाहा महासभा द्वारा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का परनिर्वाण दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

स्वामी लालतानंद आदर्श योग विद्या मंदिर, संत नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधान बसई मौहम्मदपुर निहारिका वर्मा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन दर्शन समाज को उन्नतशील व क्रांतिकारी दिशा प्रदान करता है। समाजसेवी डॉ रामगोपाल ने कहा कि यदि किसी देश को उन्नति के पथ पर चलना है तो उसे आधी आबादी को साथ लेकर चलना होगा। 

 प्रगति गुप्ता, गीता, पुष्पा ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों व परीक्षाओं में महिलाओं द्वारा लहराया परचम माता सावित्रीबाई फुले के पल प्रतिपल संघर्ष का ही प्रतिरूप है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रेमप्रकाश कुशवाह ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पूजा, डॉली, मंजू, लीलावती, गुड्डी, शान्ति देवी, प्रीति, मुन्नी देवी, शकुन्तला, रिंकी, ओमकांति, अदिति, दृष्टि, काजल   के साथ-साथ बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान रामजी लाल, कृष्ण कुमार, डॉ अशोक, श्रीराम कुशवाह, डॉ राधेश्याम कुशवाह, जगदीश कुशवाह, श्यामवीर कोच, ऋषभ कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।