फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर, उनके निस्तारण कराने के निर्देश अधीनस्थो को दिये। संपूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें में से 10 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
तहसील जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रमेंश रंजन ने आएं हुए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुन, अधीनस्थ अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी। प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति के आधार पर पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास कार्य, विद्युत आपूर्ति, सामाजिक पेंशन एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उप जिलाधिकारी राजेश शुक्ला, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थिति रहें।

