फिरोजाबाद: स्लोगन एवं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं की दिखी प्रतिभा

फिरोजाबाद: स्लोगन एवं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं की दिखी प्रतिभा

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर कमला नेहरू इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा, बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं जल ही जीवन है की थीम पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने आकर्षक कार्ड बनाकर लोगोें को स्वच्छता का संदेश दिया। ’हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता’ को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक लोक-कलाओं का प्रशिक्षण  प्रदान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधवी सिंह एवं डॉ अंजू गोयल ने अपने वक्तव्य में आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए ज्ञानवर्धक विचार व्यक्त किये।