फिरोजाबाद। नगर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 24 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। सौभाग्यवती महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
मां नगरकोट सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह 24 से 31 अक्टूबर तक गांधी पार्क चौराहे से पालीवाल हॉल में होगा। कथा वाचक आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित है। कलश यात्रा 24 को प्रातः आठ बजे चौबे जी का बाग स्थित मां नगरकोट देवी मंदिर से शुरू होगी, जो कि पुराना डाकखाना, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क होते हुए पालीवाल हॉल पहुंचेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चारण के साथ कलशों की स्थापना होगी। मुख्य यजमान गिरधारी मित्तल पप्पू, अनीता मित्तल होगें।
मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर है। महापुराण कथा के पहले दिन माहात्प मंगला चरण, दूसरे दिन सुखदेव, परीक्षित जन्म, तीसरे दिन जड़ भरत कथा, प्रहलाद चरित्र, चौथे दिन श्रीराम, श्रीकृष्ण जन्म, 52 अवतार उत्सव, पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन, 56 भोग, छटवें दिन महाराश लीला, उद्वव चरित्र, रूक्मणि कृष्ण विवाह, सातवें दिन सुदामा चरित्र, श्रीमद््भागवत व्यास पूजन एवं होली उत्सव की कथाओं का वर्णन किया जाएगा।
अंतिम दिन हवन यज्ञ एवं पूर्ण आहूति, भण्डारा होगा। वार्ता में अजय जैन, आशीष अग्रवाल राजा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया पार्षद, राजकिशोर गर्ग, रजत मित्तल, आंनद तौमर, अनिल गोयल मोहन अग्रवाल, मनोज कुमार, दिनेश गर्ग, शहज मित्तल, आशीष गर्ग, पवन, गोपाल, आशीष मित्तल, सतीश, अभिषेेक, संजय, दीपक अग्रवाल, गोविन्द बिहारी गर्ग आदि मौजूद रहे।