फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक संगठनो ने सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती को हम हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाते रहे।
उन्होंने स्वतंत्रता के आह्वान से लाखों भारतीयों में साहस, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रवाद की भावना को जगाया। आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया और इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाया। उनका निडर नेतृत्व, अदम्य साहस और भारत की स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पराक्रम का सच्चा सार है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत देश के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस दौरान महानगर महामंत्री केशव फौजी, आनंद अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नमन बंसल, राम लढेती लकी, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, राजकुमार छब्बर, रूपेश बघेल, प्रमोद बघेल, विनय विद्यार्थी, रजत राठौर, अशोक राठौड, आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।



