फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी दीपमालिका

-एवीबीपी ने गांधी पार्क चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी दीपमालिका

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर दीप मालिका सजाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आकाश यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया। वहीं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर दीपमालिका सजाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर नमन कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विभाग संयोजक लोकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा विशाल सक्सेना, महानगर मंत्री कृष्ण गुप्ता, अर्जुन पाल, प्रियम गुप्ता, सौरभ, अंकुश गुप्ता, अखिलेश शंखवार, अंकित संखवार, देव गुप्ता, भारतपुरी, अर्जुन बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद: स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी दीपमालिका