फिरोजाबाद: स्वयंसेवकों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश 

फिरोजाबाद: स्वयंसेवकों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश 

फिरोजाबाद। एस.आर.के. पीजी कांलेज, की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा सेंट आर.एल. स्कूल, गाजीपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंदकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और लक्ष्य गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र मिश्रा ने शिविर के गत छह दिनों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी रितु शर्मा ने सामाजिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास, युवाओं को अधिकारो के प्रति जागरूकता और कर्तव्य पालन हेतु आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ रवि माहेश्वरी ने सामुदायिकता के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा हेतु स्वयंसेवकों को प्रेरित किय इस अवसर पर गया प्रसाद भारद्वाज, अवधेश भारद्वाज, प्रो. शहरयार अली, प्रो. प्रशांत अग्रवाल, डॉ संतोष यादव, डॉ अमित शर्मा, डॉ नित्य प्रकाश, डॉ व्योमेश यादव, डॉ आलोक कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।