फिरोजाबाद: स्वयंसेविकाओं ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

-सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता की दिलाई शपथ  

फिरोजाबाद: स्वयंसेविकाओं ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी.जी.) कॉलेज, की स्वयंसेविकाओं ने स्लम बस्ती लेबर कॉलौनी में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।  

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारम्भ लेबर कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मूवी शर्मा, पार्षद अलीम भोला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्लम बस्ती में स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए क्षेत्रिय लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, सड़क पार करते समय लाल बत्ती होने पर रोड क्रॉस ना करें। हमारी सुरक्षा ही हमारे परिवार और समाज की सुरक्षा है। इसलिए हमें सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पार्क एवं सामान्य स्थलों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविका सानिया, इल्म, खुशी, अक्षर, मुस्कान ने नाटक के माध्यम से वोट हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग हमें सोच-समझकर करना चाहिए। हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाना है, तो अपने वोट का सही प्रयोग करते हुए सही प्रतिनिधित्व का चयन करना है। जिससे समाज व देश सशक्त बना सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा, डॉ. आकांक्षा ने सड़क सुरक्षा एवं मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक विद्यालय की सहायिका अर्शी अंजुम, अनुराग मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना राजोरिया आदि का सहयोग रहा।