फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस


फिरोजाबाद। वर्तमान में कार्यरत सभी अध्यापकों के लिए सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा टीईटी अनिवार्यता किए जाने से असंतुष्ट शिक्षकों ने बुधवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने गाँधी पार्क पर एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के निर्देशन में जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों शिक्षकों ने हाथों में मशाल थाम टीईटी वापिस लेने की माँग को बुलंद किया। जुलूस गांधी पार्क से प्रारम्भ हुआ, जो कि स्टेशन रोड वापिस गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर यूटा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा अधिकार अधिनियम 29 जुलाई 2011 को लागू हुआ था तत्समय पूर्व के नियुक्त अध्यापकों को अधिनियम में टीईटी से छूट प्रदान की गई थी, लेकिन अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने अध्यादेश संशोधन कर सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया। जिसके आधार पर ही सर्वाेच्च न्यायालय ने एक सितंबर को आदेश पारित किया है।

आगरा मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश से देशभर के 25 लाख और प्रदेश में करीब दो लाख अध्यापकों के समक्ष नौकरी बचाने का संकट है। जिसके कारण प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलित हैं। संगठन के जिला महामंत्री मुकेश राजपूत ने अध्यापकों को आश्वस्त किया कि संगठन शिक्षकों के न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगा। लेकिन अपनी सेवा शर्तों पर नियुक्त 20-25 वर्ष से नौकरी करने वाले शिक्षकों को नौकरी से बाहर नहीं होने दिया जाएगा।

फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
जुलूस प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष केशव दीक्षित, वीपी बघेल, भगवान दास शंखवार, राधेश्याम यादव, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, रविकांत, आनंद प्रकाश श्रोत्रिय, विनीता चौधरी, पंकज यादव, सविता अग्रवाल, सुमन राजपूत, श्रद्धा श्रीवास्तव, मूवी शर्मा, प्रीति श्रोत्रिय, सीमा भारद्वाज, सरिता शर्मा, निधि शर्मा, ज्योति शर्मा, निरंजना शंखवार, ओपी यादव, मुकेश यादव, मनोज कुमार, संजीत सिंह, वीर नारायण यादव, राजकिशोर गौतम, मनीष कुमार, आकाश यादव, प्र्रेमप्रकाश कुशवाह, आशीष अग्रवाल, अमरदीप, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार मंगलम, अमित गुप्ता, लोकेश दिवाकर, संतोष शंखवार, शिवकांत पलिया, इंदु वत्सल दुबे, अमित ठाकुर, अमरनाथ आर्य, आदेश यादव, उमाशंकर व्यास, भुवनेश चंद्र, ललित यादव, सत्येंद्र सत्यार्थी आदि शामिल रहे।