फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर छात्राओं को दिलाई शपथ

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर छात्राओं को दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्ण समृद्ध, भयमुक्त वातावरण, सुशासन एवं सुव्यवस्थित राज्य बनाए जाने की अपील की गई। उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, तकनीकी संसाधन एवं आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की गरिमा अक्षुण्य रखने के संदर्भ में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य रेनू वर्मा, प्रो निशा अग्रवाल, डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजू गोयल, साक्षी मिश्रा आदि मौजूद रहे।