फिरोजाबाद: वाहन चालकों, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद: वाहन चालकों, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जनपद में चलाएं जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में पुलिस अधिकारयिों ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ यातायात के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेश सिंह ने टीम के साथ वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज रसूलपुर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को पालन के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने के साथ यातायात नियमों का पालन करें।