फिरोजाबाद: वार्ड नं. 29 में निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास, लोकार्पण

-प्रकाश नगर में एक करोड़, 23 लाख से चमकेंगी सड़के

  फिरोजाबाद: वार्ड नं. 29 में निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास, लोकार्पण

 फिरोजाबाद। 14 वें वित्त योजनान्तर्गत महापौर ने वार्ड नं. 29 में 51 लाख 28 हजार 698 रू. के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यस एवं 72 लाख 69 हजार 143 रू. के निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया। यह निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। 

रविवार को महापौर कामिनी राठौर ने टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, क्षेत्रिय पार्षद ऊषा देवी के संग ओपी स्कूली के पीछे प्रकाश नगर बम्बा बाईपास पर 51 लाख 28 हजार रू. से प्रकाश नगर में सतेंद्र फौजी से कृष्णा राठौर तक दिलीप से राजकुमार एवं गुड्डी देवी से माया देवी होते हुए ट्यूबेल तक आरसीसी, नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्य हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इसी वार्ड में 72 लाख 69 हजार रू. से प्रकाश नगर में बब्लू की टाल से संतोष होते हुए गिर्राज फौजी तक सुभाष से सत्यप्रकाश बघेल तक आरसीसी नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया।

  फिरोजाबाद: वार्ड नं. 29 में निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास, लोकार्पण

महापौर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शहर में विकास कार्य करायें जा रहे है। प्रकाश नगर की सड़के बनने से क्षेत्रिय लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। जो भी सड़के रह गई, उन सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य कराया जायेंगा। भूमि पूजन के दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, योगेंद्र सिंह यश बाबा, सत्यवीर गुप्ता, डॉ राधेश्याम कुशवाह, गुड्डा पहलवान, प्रमोद बघेल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, डीपी राठौर, मनोज ताऊ, उदय प्रताप सिंह, निकुंज शुक्ला, श्याम सिंह, अनुपमा शर्माद्व केके गांधी, आकृति सहयोगी आदि मौजूद रहे।