फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में वाशुदेव प्रथम, आदित्य द्वितीय

-जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में वाशुदेव प्रथम, आदित्य द्वितीय


फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन प्रवीन विद्यापीठ सिरसागंज में किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किये।  

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह, नगर पालिका सिरसागंज की अध्यक्षा रंजना गुरुदत्त सिंह, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, बीएसए अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, अशोक जैन रपरिया, दीपक जादौन एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलन कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आगाज छात्राओ ंने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर, उनके मॉडलों की सराहना की।

उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि बताते हुए भविष्य के वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा का कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 152 मॉडलो के साथ 290 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यार्थियों के मॉडलों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसमें प्रथम वाशुदेव, द्वितीय आदित्य प्रताप, तृतीय स्नेहा, चतुर्थ पृथ्वी एवं पंचम सनी ने प्राप्त किया।

फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में वाशुदेव प्रथम, आदित्य द्वितीय
फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में वाशुदेव प्रथम, आदित्य द्वितीय
फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में वाशुदेव प्रथम, आदित्य द्वितीय

जिन्हें क्रमशः जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद की ओर से क्रमशः 5000, 3000, 2000, 1000 एवं 1000 रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। प्रवीन आंनद, सत्यम शर्मा, आदित्य, हर्ष, रिमझिम, आशीष, गुरु प्रिया, पावनी, कपिल और राजीव के मॉडल भी मण्डल स्तर पर चयनित किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन आरके तेनगुरिया, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, ध्रुवकांत तिवारी एवं अंकित कुमार ने किया।