फिरोजाबाद: विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरा होगा-योगेंद्र उपाध्याय

-सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर पर रन फोर यूनिटी को होगा आयोजन

फिरोजाबाद: विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरा होगा-योगेंद्र उपाध्याय

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इसी लक्ष्य की दिशा में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। यह बात प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित वार्ता के दौरान व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम के तहत देश के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे तीव्र विकास से भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से लेकर 06 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी (एकता मार्च) में  विद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किए जाएंगे।

इस अभियान में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय निकायों, एनसीसी, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किय जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

फिरोजाबाद: विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरा होगा-योगेंद्र उपाध्याय

“विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों से अपील की कि वे नवाचार, कौशल विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में छात्रों को प्रेरित करें, ताकि वे देश के भविष्य के निर्माता बन सकें। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” और अन्य एकता कार्यक्रमों में कार्यकर्ता व पदाधिकारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, नगर विधायक मनीष असीजा विधायक, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, आनन्द अग्रवाल, राधेश्याम यादव, दीपक गुप्ता कालू, रामनरेश कटारा, केशव फोजी, उदय ठाकुर, महेन्द्र द्विवेदी, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।