फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती चंद्रनगर महानगर द्वारा 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव के लिए शनिवार को पीडी. जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। पंचमुखी महादेव मंदिर के महंत सीताराम ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम मे राजू मित्तल, तनीषा मित्तल, शानू, प्रियंका जैन, अभिषेक मित्तल क्रांति, राजेश दुबे, नानू उपाध्याय, रोहित राजपूत, डॉ स्नेहलता शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, योगाचार्य धर्मेन्द्र, आदित्य, अंकित वर्मा, अनिल परिहार, दीपक कुशवाह, भानु उपाध्याय, सचिन शर्मा, सौरभ लहरी, दीपक, बंटू कुशवाह, दिलीप प्रजापति, अंजना सिंह, अंशु सिंह, अर्चना दुबे, विकास लहरी, संकल्प शर्मा आदि मौजूद रहे।

