फिरोजाबाद: व्यापारियों ने खाद लाइसेंस आजीवन के लिए बनाएं जाने पर सरकार के फैसले का किया स्वागत

-विभिन्न संगठनों से आएं नए पदाधिकारियों को फिरोजाबाद व्यापार मंडल की दिलाई सदस्यता

फिरोजाबाद: व्यापारियों ने खाद लाइसेंस आजीवन के लिए बनाएं जाने पर सरकार के फैसले का किया स्वागत

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने खाद लाइसेंस को आजीवन के लिए बनाएं जाने पर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही संगठन में आएं नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।  नगला बरी चौराहा स्थित झगडे़ेश्वर बगीची में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी के सानिध्य में महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में अन्य संगठन छोड़कर आएं नगलाबरी बाजार कमेटी के अध्यक्ष भानु उपाध्याय, हिमांशु बघेल तथा उनके साथ अन्य छह बाजार कमेटी के तमाम पदाधिकारी को संगठन में शामिल होने पर स्वागत किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, अलंकार चौधरी ने सभी कमेटियों और उनके पदाधिकारी को फिरोजाबाद व्यापार मंडल में शामिल करने की घोषणा की। इस अवसर प रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, नवीन उपाध्याय, पवन दीक्षित, दिनेश यादव, भरत तिवारी, राजपाल यादव, सुनील जैन, नीतू शर्मा, शुभम राजपूत, अजय यादव, रजनीश यादव,  इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।