फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें युवान यंग स्टार ने आरबी दादा को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
राजा का ताल प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबला युवान यंग स्टार और आरबी दादा की टीम के मध्य हुआ। जिसमें युवान यंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आरबी दादा लीजेंड्स की टीम को आमंत्रित किया। आरबी दादा की टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवान यंग स्टार की शुरुआत अच्छी रही। अंतिम गेंद पर बबलू ने छक्का लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच शिव रहे। जिन्होंने 77 रन की आक्रमक पारी खेली। कमेटी द्वारा युवान यंग स्टार को ट्रॉफी और 51 हजार रु की विजेता धनराशि प्रदान की।
आरबी दादा लीजेंड्स को उपविजेता ट्रॉफी और 31 हजार रु की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज हेडन, असलम भोला, ललित, विंकल, अंशु, सुंदर, शिवम, मनोज राजताली, पप्पू आदि मौजूद रहे ।

