टूंडला। बसई रोड पर स्थित एशियन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र यादव ने बताया कि संस्थान पिछले लगभग 20 वर्षों से शिकोहाबाद में संचालित हो रहा है और अब टूंडला में भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डांस, म्यूजिक, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियों की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि बच्चों का शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास संतुलित रूप से हो सके। चेयरमैन ने बताया कि शिकोहाबाद शाखा का परीक्षा परिणाम 99.6 प्रतिशत रहा है और टूंडला में इसे 99.8 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को विद्यालय परिसर में भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।
टूंडला: एशियन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

