फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। वहीं मटकी फोर लीला विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नगर के किड्स कॉर्नर सीनियर सैकेड्री स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माटमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चें राधाकृष्ण के स्वरूपों में सजकर आएं। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भजन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को प्रस्तुत किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधक डॉ मयंक भटनागर, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, सीईओ विख्यात भटनागर, दीपाली भटनागर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं आदि मौजूद रहे।






