-राधाकृष्ण के स्वरूपों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
फिरोजाबाद। यंग स्कॉलर्स एकेडमी शिकोहाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधाकृष्ण के रूवरूपों पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजीव आहूजा एवं निदेशिका ईशा आहूजा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य, बाल कृष्ण की लीलाएँ और मटकी फोड़ लीला पर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम आकर्षण बना दिया। विद्यालय परिसर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूँज उठा। डॉ. संजीव आहूजा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और कर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है। हमें उनके जीवन-मूल्यों को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश सदैव कर्म करते रहने और कठिन परिस्थितियों में भी सत्य एवं धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा विभिन्न प्रस्तुतियों की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी गईं।






