फिरोजाबाद। जनपद में खेलो इंडिया के तहत 33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक, बीएस ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में नौ ब्लॉकों से आए छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम पर आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ दौरान सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि खेल हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए, लेकिन अनुशासन और सम्मान के साथ। खिलाड़ियों को खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
बीएसए आशीष कुमार पांडे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं और ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

