अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य थे। इसी फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन भारी ट्रैफिक की वजह से वे समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकीं और उनकी फ्लाइट छूट गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद भूमि ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि वे इस दुर्घटना का हिस्सा नहीं बनीं।
यात्रियों की सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिस पर +91 99741 11327 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सीमित उड़ानों के साथ संचालित हो रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा से संबंधित ताजा जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क में रहें और सोशल मीडिया चैनलों पर अपडेट देखें।
इस हादसे में 61 विदेशी नागरिक भी सवार थे। कुल यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी दर्ज था।
अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई, तब पता चला कि विमान डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा है।

