फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित गांव पचवान के कांशीराम कालोनी के सैंकड़ों मकानों के बांशिदों द्वारा बिजली का सवा नौ करोड़ रूपया बकाया जमा न करने पर विद्युत विभाग ने सभी मकानों की बिजली काट दी। वहां के बांशिदें अंधेरें में अपना जीवन यापन कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन ने घरों की विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग को लेकर एसएन विद्युत सबस्टेशन पर धरना शुरू कर दिया है। मांग पूरी न होने पर धरना जारी रखने की चेेतावनी दी है।
थाना नारखी के अंर्तगत कांशीराम कालोनी के बांशिदों को कई सालों बाद 2 से 3 लाख रू प्रतिघर के हिसाब से बिजली का बिल भेजा है। लोगो पर विद्युत विभाग का 9.25 करोड़ रू बकाया है। बकाया राशि जमा न करने पर कालोंनी के सभी घरों की बिजली काट दी। भीषण गर्मी में वहां के लोग अंधकार में जिंदगी गुजारने को विवश हो गए है। भाकियू ने एसएन सबस्टेशन पर गुरूवार से धरना शुरू कर दिया है। नेताओं की मांग है कि विद्युत आपूर्ति जब तक चालू नही होगी जब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
कॉलोनी के 500 परिवार 27 घंटे से अंधेरे में, टीबी मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे धरने में बैठे हुए है। बिना सूचना बिजली काटे जाने पर लोगों में भारी आक्रोश है। धरनेे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, प्रवक्ता कुलदीप यादव, जिला प्रभारी राजेश दुबे आदर्श, जिलाध्यक्ष नंदराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र दत्त गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा राज, प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, विमलेश कुमार यादव, विश्वकांत मिश्रा, बच्चू सिंह यादव, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
कांशीराम कालोनी के बांशिदों ने पिछले 15 वर्ष से बिजली का बिल जमा नही किया है। इसी कारण एक उपभोक्ताओं पर 2 से 3 लाख रू का बकाया हो गया है। जो बढकर सवा नौ करोड़ रू तक पहुंच गया है। विभाग ने मजबूर होकर कालोनी के सभी घरों की बत्ती काटी है। बकाया धनराशि में से 10 प्रतिशत रू जमा होने पर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
-जीवन प्रकाश, चीफ इंजीनियर फिरोजाबाद जोन