फ़िरोज़ाबाद: अष्टांनिका पर्व पर जैन मंदिरों में गुंजेंगे श्रीजी के जयकारे 

फ़िरोज़ाबाद: अष्टांनिका पर्व पर जैन मंदिरों में गुंजेंगे श्रीजी के जयकारे 

फ़िरोज़ाबाद। माह के अंत से प्रारम्भ होने वाले अष्टांनिका पर्व में नगर के जैन मंदिों में श्रीजी के जयकारों से गुंजायमान होंगे। 29 अक्टूबर से अष्टांनिका महापर्व प्रारम्भ होंगे, जो कि 6 नवंबर तक चलेंगे। दो दिन गाजे-बाजे के साथ जैन मंदिर से घटयात्रा निकाली जायेगी। रात्रि में श्रीजी की महाआरती और अनेकों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 

नगर में मुनि अमित सागर एवं मुनि एकत्व सागर के सानिध्य में सेठ छटामीलाल जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जिनालय जैन नगर खेड़ा, चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन जिनालय सदर बाजार और दिगम्बर जैन जिनालय इन्द्रा कॉलोनी में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।

28 अक्टूबर को पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं 29 अक्टूबर को चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से घट यात्रा निकलेगी। आठ दिवसीय विधान में 6 नवंबर तक श्रीजी सम्मुख विशेष अर्घ्य समर्पित किये जायेंगे। दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन मिलेनियम, अजय जैन एड, आदीश जैन, ललितेश जैन, संजय जैन पीआरओ, डेविड जैन, राजेश जैन, वीरेन्द कुमार जैन, ब्रजेश जैन, प्रवीण जैन, राज बहादुर जैन, राम प्रकाश जैन, सौरभ जैन प्रदीप जैन, विपिन जैन एवं प्रतीक जैन ने नगर की जैन समाज से धर्म लाभ लेने की अपील की।