फ़िरोज़ाबाद: भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 17 से, तैयारियां शुरू

-छदामी लाल जैन मंदिर में 17 से 21 तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम 

फ़िरोज़ाबाद: भगवान आदिनाथ जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 17 से, तैयारियां शुरू

फ़िरोज़ाबाद। नगर में भगवान आदिनाथ के जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 17 नवंबर से सेठ छदामीलाल जैन मंदिर में मनाया जायेंगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

नगर के छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के भव्य पंचकल्याणक महोत्सव 17 से 21 नवंबर तक पूर्ण विधि विधान के साथ मनाये जायेंगे। महोत्सव में भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष की क्रियायें होंगी। अनेकों सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। न्यू तिलक नगर में नवीन जिनालय का निर्माण किया गया है और उसी के पंचकल्यानक होने जा रहे हैं।

महोत्सव को भव्यतम बनाने के लिए रविवार को महावीर जिनालय में कार्यालय का शुभारम्भ अरविन्द कुमार जैन मित्तल ने किया। इस दौरान अनूप चंद्र जैन एड, चंद्र प्रकाश जैन, विमलेश जैन सिंघई, धीरेश जैन सिंघई, नितिन जैन, अंकित जैन, संजय जैन पीआरओ, मयंक जैन माइक्रोटेक, मनीष जैन, आयुष जैन, आदीश जैन, दिनेश चंद्र जैन, विकास जैन, अजय जैन, अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन तुलसी बिहार, विजय जैन एड, यश जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।