फ़िरोज़ाबाद: नवनिर्मित जैन मंदिर के लिए पंचकल्याणक महोत्सव शुरू

-जैन मुनि वसुनंदी महाराज के मंगल प्रवेश के साथ निकली घटयात्रा

फ़िरोज़ाबाद: नवनिर्मित जैन मंदिर के लिए पंचकल्याणक महोत्सव शुरू

फ़िरोज़ाबाद। नगर में पाँच दिवसीय जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव का जैन मुनि आचार्य वसुंनदी महाराज के संसघ सानिध्य में शुभारम्भ हुआ। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जैन मुनि का मंगल प्रवेश एवं घटयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। घटयात्रा में इंद्राणी बनी महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। 

सेठ छदामीलाल जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव कोटला रोड स्थित अहिल्याबाई चौक से जैन मुनि आचार्य वसुनंदी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गाजे-बाजे के साथ छदामी लाल जैन मंदिर लाया गया। जहॉ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। विनोद जैन मिलेनियम, सेठ महावीर प्रसाद जैन, श्रेयांश जैन द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। न्यू तिलक नगर में नव निर्मित पदंप्रभु जिनालय की नव निर्मित वेदी का शुद्धि करण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विमलेश कुमार जैन सिंघई, धीरेश जैन सिंघई, मनीष जैन, ललित रपरिया, अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन तुलसी बिहार, देवेंद्र जैन रसूलपुर, संजय जैन पीआरओ, मंयक जैन माइक्रोटेक, आयुष जैन, दिनेश चंद्र जैन, विकास जैन, अजय जैन, यश जैन, मनोज जैन दद्दा, सुभाष जैन, अजय जैन एड., ललितेश जैन, चंद्र प्रकाश जैन, संजीव जैन, अरुण जैन पीली कोठी, राहुल जैन, निमिष जैन, शैलेंद्र जैन, पंकज जैन, अभिनंदन जैन, सोनल जैन, आदि सेंकड़ो गुरुभक्त उपस्थित रहे।