फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश 

फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश 

फ़िरोज़ाबाद। “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत राजकीय बाल गृह सुहागनगर में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें 40 बच्चों ने भाग लिया।  पोस्टर प्रतियोगिता में नीतीश प्रथम, तरुण द्वितीय, सोनू तीसरे स्थान पर रहे। गोपाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सौरभ यादव ने बच्चों का सामान्य चेकअप कर ओआरएस, जिंक, कैल्शियम और आयरन की गोलियों का वितरण किया। इस अवसर पर बाल गृह अधीक्षक रवि खान, पीएसआई इंडिया से राजेश कुमार, कैफुल हसन, अंकित शर्मा, अमन कुमार, नीलम भारती, अदिति वर्मा, आशीष  सिंह, हर गोविंद सिंह, ललिता सिंह, फिरदौस अंजुम उपस्थित रहीं।