फिरोजाबाद। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा होलिका स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की गई। उत्पाद मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के साथ प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर, थाना रामगढ, थाना दक्षिण, थाना रसूलपुर द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत रखी जाने वाली होलिका स्थलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद द्वारा चारों थानों की प्रभारियों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। 

