फिरोजाबाद। रोड सेफ्टी क्लब एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। अभियान का सफल समापन गुरूवार को हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर प्रियदर्शिनी उपाध्याय, उपसचिव मंजली गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग करें। यातायात नियमों के प्रति सजग रहने पर विशेष बल दिया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बी.एससी. षष्ठम सेमेस्टर की काशिश ज़ेहरा की टीम विजेता रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पल्लवी यादव, द्वितीय नीतू तथा तृतीय काशिश ज़ेहरा ने प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में रजनी प्रथम रहीं। रंगोली में प्रथम सोमि, द्वितीय काशिश ज़ेहरा तथा तृतीय स्थान विनीता रहीं। क्विज प्रथम शालिनी, द्वितीय नीतू ठाकुर एवं तृतीय स्थान पर सोमि रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रीति सिंह पटेल, धन्यवाद ज्ञापित डॉ. शवनम ने किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी व प्रो. कांति शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. संध्या द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

