फिरोजाबाद। सामौर बाबा धाम महोत्सव का आयोजन 7 से 10 मार्च तक किया गया है। महोत्सव स्थल का जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियांे का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव शुरू होने से पूर्व सभी तैयारी समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाए। महोत्सव में सिरसागंज और दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने की संभावना है। सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाए। जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी।
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

