-संस्कार भारती के मेले में गिर्राज महाराज की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा आयोजित दीपावली आनंद मेला में वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। गोवर्धन लीला की प्रस्तुती से सभी का मन मोह लिया।

तिलक इंटर कॉलेज के प्रांगण में दीपावली मेले का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठोर एवं दीप प्रज्वलन किशन बंसल, जितेंद्र यादव, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, संजय प्रकाश मित्तल, डॉ. मयंक भटनागर, रोहित सिकरवार, विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद समिति पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर, पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद कलाकारों ने गोवर्धन लीला अद्भूत मंचन किया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर ग्वालवालों की रक्षा के साथ इंद्र घमंड चूर्ण किया। सतयुग से कलयुग की यात्रा, रक्तबीज वध, बाके बिहारी के अनुपम दर्शन, राधा कृष्ण लीला, सीता स्वयंवर, परशुराम संवाद, द्रौपदी चीरहरण लीला का मंचन किया। मेले में गिर्राज महाराज की विराट झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

हर व्यक्ति उनकी एक झलक पाने के लिए लालयित दिखाई दिया। कवि यशपाल यश, राम राहुल, पंकज टूटपड़े ने कविताओं के माध्यम से लोगों का मनमोह लिया। मेेले में बच्चों ने झूले, चॉट पकौड़ी का आनंद लिया। वहीं स्वदेशी उत्पादों के स्टाल, विभिन्न प्रकार की खाने पीने की स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। अंत में आतिशबाजी का लोगों ने लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, संयोजक बृजेश यादव, दिनेश यादव, शैलेश अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, शिवाकांत पलिया, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र बंसत, प्रवीन अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता उर्फ कालू, रमेश बंसल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मंयक सारस्वत, उमेश गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


