फिरोजाबाबाद: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाबाद: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सब्सिडी वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें 20 चयनित लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से सब्सिडी लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।  उद्यान विभाग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने शेष लाभार्थियों से जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सेठ ने बताया कि जनपद में कुल 2 लाख 32 हजार 323 उज्ज्वला लाभार्थी है, वर्तमान में कुल 50,000 लाभार्थियों ने सब्सिडी प्राप्त करने हेतु अपना सफल पंजीकरण कराया है।