फिरोजाबाद: 10 से 15 अगस्त तक भाजपा चलाएगी घर-घर तिरंगा अभियान

फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की अलग-अलग बैठक हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक भाजपा नियमित कार्यक्रम चलाएगी। 

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को गांधी पार्क से एक भव्य तिरंगा यात्रा शहीद चैक रसूलपुर तक निकाली जाएगी, 14 अगस्त को देश विभाजन की विभीषका पर एक संगोष्ठी का आयोजन पार्टी के द्वारा किया जाएगा, इसके साथ ही मौन जुलूस सुभाष तिराहे से घंटाघर तक निकल जाएगा। 12 एवं 13 अगस्त को सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व माल्यार्पण का कार्य भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

15 अगस्त को सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, सुनील शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अरविंद पचैरी, सुनील टंडन, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, डाॅ एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू, योगेश प्रताप सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।


वहीं, जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सत्य पाल सिंह राजपूत, वृंदावन लाल गुप्ता, डा. अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, रंजना सिंह चेयरमैन, हनुमंत सिंह बघेल, शैलेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह छोटू आदि मौजूद रहे।