फिरोजाबाद: 108 कलशों से आदिनाथ भगवान का हुआ जलाभिषेक

- सेठ छदामीलाल जैन की वार्षिक जलधारा में जिनभक्तों का उमड़ा सैलाब

-चांदी की पालकी में आदिनाथ भगवान ने किया भ्रमण 

फिरोजाबाद। नगर के प्रमुख सेठ छदामीलाल जैन मंदिर की वार्षिक जलधारा महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। जलधारा को देखने के लिए आस - पास के जनपदों की जिनभक्तों की भीड़ मौजूद रही। 

जैन मंदिर में गुरूवार को सांय 4.30 बजे भगवान आदिनाथ को चांदी की पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ जैन मंदिर परिसर में जूलूस निकालकर भगवान बाहुबली के चरणों के पास बनाए सिंघासन पर विराजमान किया। पीत वस्त्र धारी इंद्रों ने श्रीजी का 108 कलशों से मंत्रोच्चारण के मध्य जलाभिषेक किया। जैन मंदिर प्रांगण श्रीजी के जयकारों से गुंजायमान होने लगा। दशलक्षण पर्व के बाद ये आखिरी वार्षिक जलधारा है।

कार्यक्रम को देखने के लिए आस पास के जिलों के जैन बंधु परिवार सहित सम्मिलित हुए। जलाभिषेक को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीजी की पालकी का जैन मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया। जैनमुनि अमित सागर महाराज ससंघ शामिल रहे। शाम को भक्तिमय संगीतमय आरती की। रात्रि में भजन संध्या आयोजित की गई। जैन मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया था।

इस दौरान सेठ महावीर जैन, दिव्यांश जैन, अतुल यादव, मूलचन्द्र जैन, ललितेश जैन, संजय जैन पीआरओ, अशोक जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार, विजय जैन एड, आदीश जैन, प्रदीप जैन पीपी, कुलदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।