फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारी सम्मेलन, शपथ ग्रहण समारोह तथा भव्यता के स्वाभिमान यात्रा का आयोजन 11 सितम्बर को किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंधी, प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता के अलावा आगरा मंडल व जनपद के उच्च अधिकारी एवं व्यापारी नेता मौजूद रहेंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन, शपथ ग्रहण समारोह 11 सितम्बर को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया जायेगा। यह सम्मेलन मिल का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष ने युवा अध्यक्ष की कमान विजय भवानी, महामंत्री उमेर खान को बनाया है। कौशल किशोर उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष देशदीपक यादव ने कहा कि फिरोजाबाद व्यापार मंडल के द्वारा यह कार्यक्रम भव्य एवं विशाल होने जा रहा है। इससे सुहागनगरी के पहचान जनपद से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर होगी।
महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी कार्यक्रम को सफल बनाने एकजुटता का परिचय दें। वार्ता के दौरान प्रांतीय मंत्री सजय गुप्ता, संरक्षक मदनलाल वर्मा, प्रदीप कौशिक, नीतू शर्मा, भरत तिवारी, दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, रामबाबू झा, दिनेश यादव, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय, राजपाल यादव, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।