फिरोजाबाद। पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण थाना पुलिस ने कटरा पठानान के रहने वाले अकील को हिरासत में लिया है। अकील पर वर्ष 2006 में मारपीट और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज हुआ था।
घटना के समय अकील सभासद था। इस पद का फायदा उठाते हुए वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। मामला जब 2024 में ट्रायल के लिए आया, तब न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए। थाना प्रभारी के अनुसार, वारंट मिलने के बाद पुलिस टीम ने अकील के घर पर दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।