फिरोजाबाद: 25 लाख रू. से बनेगी सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला  

-सदर विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला 

फिरोजाबाद: 25 लाख रू. से बनेगी सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला  

फिरोजाबाद। सदर विधायक ने विधायक निधि से सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 25 लाख रू. की धनराशि से कराया जायेगा। धर्मशाला के निर्माण होने से समाज की बहन-बेटियों की शादी समारोह आदि कार्यक्रम हो सकेंगे।

सदर विधायक मनीष असीजा ने सविता समाज के गणमान्य लोगों के साथ स्टेशन रोड स्थित सविता समाज की धर्मशाला का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के निर्माण से सविता समाज को सामाजिक, पारिवारिक कार्यक्रमों एवं बहन-बेटियों के विवाह हेतु एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। धर्मशाला के निर्माण में 25 लाख रू. खर्च होंगे। इस दौरान महर्षि सविता कल्याण परिषद समिति द्वारा सदर विधायक माला पहनाकर, राधाकृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

फिरोजाबाद: 25 लाख रू. से बनेगी सविता सेन समाज की पंचायती धर्मशाला  
भूमि पूजन के दौरान डॉ. निर्दाेष कुमार नंदा, समाज, रघुराज सविता, रोहित दयाल, राहुल कुमार, पार्षद सतेंद्र सविता, दिलीप ठाकुर, योगेश सविता, डॉ. छोटेलाल सविता, डॉ जयप्रकाश सविता, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, रविंद्र शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, सुभाष बाल्मिक, सुनील राठौर, गौतम कुशवाहा, मामा ठाकुर, ललित कुमार सविता, रवि सविता, दिनेश चंद्र सविता आदि मौजूद रहे।