फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों बकाएदारों के खिलाफ बुधवार को डोर टू डोर अभियान चलाया गया। लाखों के बकाए पर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को काटकर उनके मीटरों को जब्त कर लिया गया। अभियान से ग्रामीणों में हडकंप मच गया।
अधिशासी अभियंता सिरसागंज अमित कुमार के निर्देश पर एसडीओं सत्यप्रकाश सिंह ने टीम के गांव कुुतुबपुर में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें 25 उपभोक्ताओं पर करीब 9 लाख के बकाय पर उनके कनेक्शनों को काट दिया गया।
साथ ही पांच उपभोक्ताओं से बकाया राशि 25 हजार जमा कराई गई। तीन उपभोक्ताओं मीटर पर अधिक भार पाए जाने पर भार की वृद्धि कराई गई। टीम में जेई राम यज्ञ, अतुल गुप्ता, श्रीकृष्ण, निखिल, समस्त संविदाकर्मी साथ थे।