फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान, प्रयागराज के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 25 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज आगरा में आयोजित की गई।
संगोष्ठी का संयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने किया। इसमें आगरा मंडल के चार जनपदों फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी और मथुरा से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फिरोजाबाद से राखी और उजाला ने जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अश्विनी कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 10 अंकों की लिखित परीक्षा हुई।
इसके बाद प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। आगरा कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर मनोज वाष्र्णेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ. अग्रवाल ने प्रतिभागियों को क्वांटम युग की संभावनाओं और चुनौतियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।