फिरोजाबाद: अज्ञात व्यक्ति का शव खेत में मिला, नहीं हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद: अज्ञात व्यक्ति का शव खेत में मिला, नहीं हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

थाना एका के गांव नगला पसी में खेतों के बीच नाली के किनारे पेड़ के नीचे अज्ञात शव पड़ा था। पेड़ के नीचे सफेद जूते उतरे मिले, जबकि मृतक ने मोजे पहने हुए थे। गले में मफलर से फंदा कसा हुआ है, जबकि मफलर का दूसरा सिरा खुला हुआ है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाई है। जिससे डाल टूट गई। शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।