फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा 2025 में घोषित अंतिम परिणाम में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी 75 जनपदों में देखा गया। जनपद फिरोजाबाद में जनप्रतिनिधियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र के साथ जनपद के चार नवनियुक्त अनुसेवकों को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के हाथों नियुक्ति पत्र एनआईसी सभागार कक्ष में सौंपे गये।
इसमें मानसी पाल, नीरज कुमार शर्मा, अंकित, सचिन कुमार को नियुक्ति पत्र सोपा गया। सभी नवनियुक्त अनुसेवकों के चेहरों पर प्रसन्नता परिलक्षित हो रही थी। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया से हुई इन नियुक्तियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई हेमलता यादव, आनंदपुर जारखी, एनआईसी से अंकित कुमार तथा सूचना विभाग के प्रधान सहायक दिलशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।