फिरोजाबाद: अनुसूचित जाति की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

फिरोजाबाद: अनुसूचित जाति की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

फिरोजाबाद। दिव्यांग सहायता एवं वंचित समूह सहायता प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ एवं कांच उद्योग विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में डेकोरेटिव पेंटर क्लास वेयर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें अनुसूचित जाति की छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला अनुसूचित जाति की छात्राओं में निःशुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा।  संयोजिका चित्रकला विभाग की प्रज्ञा केसरवानी, डा ज्योति जैन ने छात्राओं को कांच  के बारे में नई-नई कलाएं, डिजाइन को बताया।

यह कार्यशाला महाविद्यालय में 45 दिनों तक चलेगी। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रियदर्शनी उपाध्याय एवं संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रो. कीर्ति ने किया।  धन्यवाद ज्ञापित प्रीति सिंह पटेल ने किया।