फिरोजाबाद: अप्रिय घटना को न छिपाएँ बेटियां-एसपी सिटी

-मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं को मिला साहस और सुरक्षा का मंत्र

फिरोजाबाद: अप्रिय घटना को न छिपाएँ बेटियां-एसपी सिटी

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश थीम के तहत एसपी सिटी के निर्देशन में मिशन शक्ति की नोडल जया शर्मा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम एस.आर. कॉलेज में किया गया। । 

कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ चंचल त्यागी, सीओ सिटी एवं जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ की अध्यक्ष प्राची अग्रवाल तथा सौम्या चौहान द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी ने बेटियों एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दे रहा है। यदि कोई बालिका या महिला किसी प्रतिकूल स्थिति का सामना कर रही है, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। सरकारी और सामाजिक सहायता तंत्र का उपयोग करना चाहिए।

सीओ चंचल त्यागी ने महिलाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने बालिकाओं को साइबर क्राइम, झूठे मुकदमे एवं महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा आदि के बारे जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी प्रावधानों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सकें।

नोडल जया शर्मा ने शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही सेवाओं, हेल्पलाइन नंबरों, ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा-10, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया। नोडल निधि शर्मा एवं महिला पुलिस कर्मियों को एसपी सिटी के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ उमाशंकर गुप्ता ने किया।