फिरोजाबाद: आरटीओ से मिलें व्यापारी, ड्राइविंग लाइसेंस को सरलीकरण कराने की मांग 

फिरोजाबाद: आरटीओ से मिलें व्यापारी, ड्राइविंग लाइसेंस को सरलीकरण कराने की मांग 

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल परिवहन विभाग में आरटीओ से मिला और ड्राइविंग लाइसेंस के सरलीकरण तथा कमर्शियल वाहनों पर होने वाली समस्याओं के संबंध में उनके निदान कराने की मांग की है। 

महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरटीओ एस.सी. यादव से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के सरलीकरण तथा कमर्शियल वाहनों पर होने वाली समस्याओं के संबंध में उनके निदान के लिए सरली कारण की मांग की।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए यातायात विभाग द्वारा कैंप लगाया जायेगा। जिसमें व्यापारी अपने लाइसेंस संबंधी कार्य आसानी से करा सकते है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा, युवा जिलाध्यक्ष विजय भंबानी, महिला अध्यक्ष नीतू शर्मा, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।