फिरोजाबाद: आटो चालकों से वसूली बंद नहीं तो 17 से होगा नगर पालिका में आंदोलन

— भाकियू भानु की नगला सिकंदर में हुई बैठक

फिरोजाबाद: आटो चालकों से वसूली बंद नहीं तो 17 से होगा नगर पालिका में आंदोलन

— पूर्व में आटो पार्किंग का हुआ था जमकर विरोध

फिरोजाबाद। टूंडला चौराहा पर पार्किंग के नाम पर आटो चालकों से हो रही वसूली के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों की बैठक नगला सिकंदर में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 16 फरवरी तक ठेका निरस्त न होने पर 17 को नगर पालिका में आंदोलन किया जाएगा। 
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के निर्देश पर पदाधिकारी भवानी वाटिका में एकत्रित हुए। जिसमें जिला प्रभारी

शीलू सिकरवार ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने गलत तरीके से टेंडर निकालकर पार्किंग का ठेका उठा दिया है। ठेकेदारों के द्वारा आटो चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाकियू आटो चालकों का उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व में भी ठेका को लेकर विरोध किया गया था। उसके बाद तत्कालीन एसडीएम अंकित वर्मा ने ठेका निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी दोबारा से ठेका शुरू कर दिया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 16 फरवरी तक ठेका को निरस्त नहीं किया गया तो 17 फरवरी को नगर पालिका कार्यालय में आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (मजदूर मोर्चा) सुंदर यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हित गोपाल उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष टूंडला सूरज जादौन, अर्पित सिसोदिया, प्रतीक परिहार, राहुल तोमर सहित सैकड़ों की संख्या में आटो चालक उपस्थित रहे।