फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। राजस्थानी कठपुतली नृत्य, नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुती ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनैना यादव, मनोज त्यागी ने ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। जिसने पूरा वातावरण को भक्तिमय हो गया। बच्चों ने कृष्ण-रास लीला की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राजस्थानी कठपुतली नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुती दी। बच्चो ने नाटक के माध्यम से वृद्धावस्था में माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया। इसके अलावा शिव तांडव, कथक नृत्यांगना कृतिका सिंह की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।
कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, बीएसए आशीष पांडे, डॉ. रजनी यादव, गीता यादव, विधायक डॉ मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, हरिओम यादव, रामअवतार गुर्जर, ठा विश्वदीप सिंह, रामनिवास यादव, डॉ. इंद्रपाल गुर्जर, अनूप चंद्र जैन एड, राधेश्याम यादव के अलावा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

