फिरोजाबाद। जनपद में सर्विलांस, एसओजी की टीम ने पुलिस के साथ छापामार कार्यवाही करते हुए पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की सूचना के मामले में विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर 69 मोबाइल बरामद किए है। बरामद मोबाइलों की कीमत 12 लाख रूपयें बताई गई। आवेदकों को मोबाइल सौंप दिए है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, ग्रामीण अनुज चौधरी के नेतृत्व में सीओं साइबर अपराध चंचल त्यागी ने एसओजी, सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय के साथ मिलकर पोर्टल पर खोए मोबाइलों की खोज करते हुए छापामार कार्यवाही शुरू की गई। सीईआईआर पोर्टल पर आवेदकों ने मोबाइल खोने के 69 शिकायती पत्र दिए थे।
पुलिस की टीमों ने कार्यवाही करते हुए 69 मोबाइल बरामद किए गए है। सीओ साइबर अपराध चंचल त्यागी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत 12 लाख रू वताई गई। जिले की पुलिस अब तक 988 मोबाइलों को बरामद कर चुकी है। पुलिस ने 69 मोबाइलों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

