फ़िरोज़ाबाद। अंतर्राष्ट्रीय संस्था श्रुतसेवा न्यास द्वारा अक्षराभिषेकोतस्व का आयोजन किया। जिसमें देश की महान विभूतियों को पदाधिकारियों ने सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र भेंट किया।
विद्वान् प्राचार्य नरेन्द्र प्रकाश जैन द्वारा बनाई गई श्रुतसेवा न्यास के पदाधिकारियों द्वारा अक्षराभिषेकोतस्व समारोह का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसका शुभारंभ अनूप चंद्र जैन एड, महावीर प्रसाद जैन, मुकेश जैन, विनोद जैन मिलेनियम, प्रमोद जैन, अजय जैन एड ने श्री जी के चित्र का अनावरण कर किया।
वरिधी जैन द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में इंदौर के हंसमुख जैन, नगर विधायक मनीष असीजा का अमित जैन राजा, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, संजीव जैन ने तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आईईएस अंकित यादव को विकास जैन ने सम्मान पत्र भेंट किया। अनिल कुमार जैन को मुनिश्री प्रमानन्द संयम सेवा सम्मान से अलंकरत किया गया।
सुरेन्द्र कुमार जैन को रघुनंदन प्रसाद सुमरा देवी गुप्ता समाज सेवा अलंकरण सम्मान, ललित गर्ग को श्रीमती शान्तिदेवी गुप्त श्रुत सेवा अलंकारण से सम्मानित किया गया। इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष ड़ॉ परमानन्द को नेमि चंद्र किशन देवी जैन आरोग्य भारती सम्मान से अलंकरत किया गया। कार्यक्रम में जय प्रकाश जैन साहू, भुवनेन्द्र कुमार जैन, उपेंद्र कुमार जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, धीरज जैन, दीपक जैन आकर्षण, ललितेश जैन, इंद्र कुमार जैन, राजेश जैन सरल, अंकित जैन, अभिषेक जैन, आदीश जैन, नीतेश जैन, चक्रेश जैन, गरिमा, उषा, नीतू नीता, लक्ष्मी, राखी, निधि, अदिति जैन आदि मौजूद रहे।

